मऊ पुलिस की गिरफ्त में 4 गांजा तस्कर, लाखों का गांजा बरामद
एक बार फिर मऊ पुलिस की चुस्ती फुर्ती का नजारा देखने को मिला है…एक फिर से मऊ पुलिस ने पूरे महकमे का सर गर्व ऊंचा करने का मौका दिया है…दरअसल मऊ पुलिस टीम ने उन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है…जो ना सिर्फ जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में नशे का काला कारोबार करते थे…पुलिस ने एक अभियान चलाकर कुल 4 अन्तरप्रान्तीय शातिर गांजा तस्करों को धर दबोचा है…और उनके पास से एक हुंडई कार समेत अवैध गांजा बरामद किया है…बताया जा रहा है कि तस्करों के पास से बरामद कुल 81 किलोग्राम गांजे की कीमत लगभग 13 लाख रुपये है…
मऊ पुलिस फिलहाल आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूरे मामले की जांच में जुटी है…और इस गोरखधंधे से जुड़े बाकि आरोपियों की तलाश भी कर रही है.


