अपना जिला

किसान धान की खरीद हेतु बेवसाइट पर पंजीयन 31 तक अवश्य करायें

मऊ। किसान भाईयों को अवगत कराना है कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में धान की खरीद शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत की जायेगी। इसके लिए किसान भाई खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.nic.in पर अपने धान की खरीद हेतु पंजीयन 31 अगस्त,2018 तक अवश्य करा लें, किसान भाई किसी भी नजदीकी साइबर कैफे या जनसूचना केन्द्र पर अपना पंजीयन करा सकते है। पूर्व में धान खरीद एवं गेहूॅ खरीद में कराया गया पंजीयन मान्य नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *