
मऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है…मऊ पुलिस ने अवैध गांजा कारोबारियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है…और 4 अर्न्तप्रान्तीय शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है…पुलिस ने कब्जे से ट्रक कन्टेनर में लगभग 52 लाख रुपये कीमती 05 कुन्तल 17 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है.