अपना जिला

गगन बरनवाल की पत्नी का निधन

मऊ। जनपद की आयुर्वेदिक जड़ी बूटी की पुरानी दुकान स्व. नाटे गिरधर लाल बरनवाल की फर्म प्रशान्त औषद्यालय के मालिक आलोक बरनवाल (गगन बरनवाल) की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम बरनवाल (जूही) का रविवार की प्रात: एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थी। उनके निधन का समाचार सुनते ही निजामुद्दीनपुरा स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। जूही बरनवाल के आकस्मिक निधन पर हर कोई हतप्रद रहा।
लोग उनके आवास पर पंहुच परिजनों को संवेदना प्रकट कर इस दुख की घड़ी में धैर्य व साहस की अपील की।
वे अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गयी हैं। जूही बरनवाल के पति गगन बरनवाल के बड़े भाई राजीव बरनवाल राजू का प्रोविजन स्टोर व छोटे भाई अनुराग रत्न बरनवाल आटो पार्टस व्यवसायी हैं।
जूही बरनवाल की अंतिम शव यात्रा निजामुद्दीनपुरा स्थित आवास से आज दोपहर 03 बजे निकलेगा। उनका अंतिम संस्कार के लिए नगर के तमसा तट के किनारे ढेकुलिया घाट पर किया जायेगा।
उनके आवास पर सांत्वना देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, रामआशीष दूबे, पत्रकार प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह, पत्रकार अखिलेश यादव, सुनील कुमार दूबे सोनू, बृजभूषण गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, किशुन प्रसाद बरनवाल, नरेन्द्र बरनवाल, सर्वदानन्द बरनवाल, मैनेजर बरनवाल, गुड्डु मद्धेशिया, गोपाल गुप्ता, आदर्श बरनवाल, पारसनाथ गुप्ता, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *