उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त से 217 शहरों में मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने वाला है। क्योंकि कि सूबे की सरकार 75वें स्वन्त्रता दिवस के मौके पर राज्य के 217 शहरों में फ्री वाईफाई की सुविधा देने जा रही है।

सरकार के तरफ से उन जगहों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। जहां मुफ्त वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए हॉटस्पॉट चिन्हित किये जायें।
17 नगर निगमों सहित सभी बड़े शहरों को इस योजना में शामिल किया गया है।

