फातिमा स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मऊ। फातिमा स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अथिति बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. राय ने ध्वजारोहण किया। तदोउपरांत बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर व मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने गणतंत्र दिवस के मनाये जाने के कारण व महत्व को समझाया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर छात्र संसद का गठन किया गया जिससे बच्चों में नेतृत्व व जिम्मेदारिओं का गुण विकसित हो सके और ये देश के योग्य नागरिक बन सकें। मुख्य अथिति ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे सकारात्मक सोच रखे और शिक्षित होकर सामाजिक व नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करे, बड़ों का सम्मान करना सीखें और नयी खोज विकसित कर समाज के विकास में योगदान दें। विद्यालय कि प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पसान ने सभी को गणतंत्र दिवस कि बधाई दी। उन्होंने मुख्य अथिति के प्रति आभार प्रकट किया और बच्चों के कार्यक्रमों कि मुक्त कंठ से प्रंशसा की। उन्होंने ने महात्मा गाँधी और रविंद्रनाथ टैगोर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान लोकतंत्र की नीव प्रेम, शांति, एकता व समानता होती है। उन्होंने ने छात्र संसद के पूर्व सदस्यों को धन्यवाद दिया और नए सदस्यों से कर्तव्यनिष्ठा व अनुशाशन की अपेक्षा की और अपनी शुभकामनाएं दी। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

