ICSE बोर्ड फातिमा स्कूल के आकाश श्रीवास्तव ने हाईस्कूल में 98.16 प्रतिशत अंक पाकर किया मऊ टॉप

( आनन्द कुमार )
मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के पुत्र आकाश श्रीवास्तव ने फातिमा कान्वेन्ट स्कूल, ताजोपुर मऊ आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे जनपद में 98.16 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया है। आकाश ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया है। आकाश का लक्ष्य रोबोटिक्स सॉफ्टवेयर में इंजीनियर बनने का है। आकाश श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि पढ़ाई के दौरान ज्यादा प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है। कहा कि हंसी खुशी मौज में पढ़ते लिखते रहें। आकाश ने बताया कि लाकडाउन में सबसे ज्यादा उनके पिता ने उनके पढ़ाई में ध्यान दिया, हर वक्त गाइड करते रहे। इण्टरनेट की बदौलत पढ़ा जा सकता है अगर सुव्यवस्थित पढ़ा जाए।

बेटे की सफलता पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा वे बहुत खुश हैं। आकाश शुरू से मेद्यावी है। उसके सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत व अध्यापकों का सहयोग है। पेशे से गृहणी आकाश की माता श्रीमती उमा श्रीवास्तव बेटे की सफलता पर काफी खुश हैं।
आकाश कुमार श्रीवास्तव के सफलता पर बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अरविन्द तिवारी, ग्रापए के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय, रामअशीष दूबे, नरेन्द्र राय, सुनील कुमार दूबे सोनू, सभासद राकेश तिवारी, शिवजी राय, अश्वनी सिंह सोनू, डा. अमित कुमार सिंह आदि प्रमुख रहे।

फातिमा स्कूल के टापटेन छात्र छात्राओं की सूची….
1- आकाश श्रीवास्तव 98.17 प्रतिशत
2- दिव्यांश सिंह 98 प्रतिशत
3- उमरा अली 97.67 प्रतिशत
4- पलक सिंह 97.33 प्रतिशत
5- शुभम खरवार 97.17 प्रतिशत
6- सोफिया रहमान 96.67 प्रतिशत
7- असरा खान 96.50 प्रतिशत
8- आकृति पाण्डेय 96.17 प्रतिशत
8- पूर्णिमा मौर्या 96.17 प्रतिशत
8-वैष्णवी सिंह 96.17 प्रतिशत
9- रिसिथ सिंह 95.50 प्रतिशत
10- कमिश्का जावेद 95.33 प्रतिशत












