स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व एमएलए स्व. विष्णुदेव गुप्त की 22वीं पुण्य तिथि पर लोगों ने किया नमन्
मधुबन। आजमगढ़ मंडल के स्वतंत्रता सेनानी, एक ऐसे नेता, विधायक जिन्होंने जीवन पर्यन्त अपनी सादगी के साथ हक वे हुकूक की आवाज बुलंद की। जिन्होंने कभी झुकना पसंद नहीं किया और लोहिया के आदर्शों को सदा आत्मसात किया। ऐसे महापुरुष अब जनता के बीच तो नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श, कर्म व उनके कृत्य आज भी जिवित है और लोग उसे याद करके गौरवान्वित होते हैं। ऐसे व्यक्तित्व पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णुदेव गुप्त की की 22वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय नगर पंचायत मधुबन के भैरोपुर रोड के स्मृति सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र व प्रेस कौंसिल आंफ इन्डिया के सदस्य, देश के वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्त एवं प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करतें हुए स्वर्गीय गुप्त के आदर्शो को आत्मसात करने पर बल दिया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करतें हुए प्रेस कौंसिल आंफ इन्डिया के सदस्य जयशंकर गुप्त ने कहा कि स्व.विष्णुदेव गुप्त वह नाम है जिसमें लोहिया जी के आदर्श बसते थे । गरीबों, मजलुमो, असहायों के आवाज को बुलंद करने के लिए स्वर्गीय गुप्त प्रशासन व इनके बीच सेतु बने रहे। कहा कि इनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज को नई दशा व दिशा दिया जा सकता है । चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित करतें हुए कहां कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णुदेव देव गुप्त जीवन प्रर्यंत अपने आदर्शो से समाज को लाभान्वित व सिंचित करते रहे। लोगों के बीच यह एक महीसी की भूमिका अदा किया । विधायक रहने के बाद भी इनका जीवन सादगीपूर्ण रहा जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करता है । श्रद्धांजलि सभा को विक्रमा मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्र, शिवानंद मल्ल, विपिन विहारी पाठक, बबलू ठठेरा, शिवशंकर उपाध्याय, रजनीश बरनवाल आदि ने संबोधित करतें हुए स्वर्गीय गुप्त के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर रामकेवल चौहान, रामाज्ञा राजभर, फुलचन्द पटेल, गिरिजा शंकर मौर्य, रामछबीला साहनी आदि रहे।

