जीवित हैं यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, स्वास्थ्य में हो रहा सुधार,पीएम ने ली जानकारी

(विजय कुमार गुप्ता )
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एसजीपीजीआई में उनका उपचार चल रहा है। कल्याण सिंह से मिलने कई नेता पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी उनसे मिलने के लिए एसजीपीजीआई पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं, गुरुवार रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ एसजीपीजीआई पहुंचकर उनसे मुलाकात की और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
वहीं, शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि देशभर में अनगिनत लोग कल्याण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह ने मुझे याद किया, कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बातचीत की कई यादें भी हैं, उनमें से कई यादें जीवन में वापस आ सकती हैं, उनसे बात करना हमेशा सीखने का अनुभव रहा है।
I was deeply touched to know that during his conversation with @JPNadda Ji, Kalyan Singh Ji remembered me. I also have many memories of my interactions with Kalyan Singh Ji. Several of those memories came back to life. Talking to him has always been a learning experience.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2021
बता दें कि, गुरुवार को पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि वे अब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों व पैरा मेडिकल कर्मियों से इशारे से बात की और उनके सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। डॉक्टरों के अनुसार उनके वाइटल आर्गन अब सामान्य होते जा रहे हैं। गुरुवार को कल्याण सिंह के हाथ-पैरों की नस में चेतना आई है।
पूर्व सीएम पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीसीएम वन में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। गौरतलब है कि, इससे पहले पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को फोनकर कल्याण सिंह के उपचार को लेकर निर्देश दिए थे। साथ ही कल्याण सिंह के बेटे से फोन पर बातचीत के दौरान स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।


