नर्मदीय ब्राह्मण समाज की महिला कवित्रियों ने पूरे एक माह सतत किया काव्यपाठ

■ सरिता साक्कले के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ एक माह सतत चलने वाला महिला कवि सम्मेलन
■ लंदन से इंडियन टाइम पर सुषमा चौरे की आकर्षक प्रस्तुति ने किया प्रभावित
■ देश-विदेश की महिला साहित्यकारों का नर्मदीय ब्राह्मण मंच से ओजस्वी काव्यपाठ संपन्न
इंदौर। इसे एक महिला कवित्री का साहित्य व उनका समाज के प्रति अगाथ प्रेम और निष्ठा ही कहा जायेगा। नगर निगम इंदौर कर्मचारी श्रीमती सरिता साक्कले ने समाज की महिला कवित्रीयों का एक साहित्यिक समूह बनाया और जून माह के प्रतिदिन एक महिला कवियत्री से लाइव ऑनलाइन काव्य पाठ करवाया। यह काव्य पाठ समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत एवं परफेक्ट इवेंट एंड लाइफ मैनेजमेंट गुजरात के संयुक्त तत्वावधान में नर्मदीय समाज की तेजस्वी महिला साहित्यकार सरिता साक्कले द्वारा समाज की महिला कवित्री ने समायोजित किया।
1 जून से 10 तक रात आठ बजे
अनीता पंकज जी सोहनी (उज्जैन), भानुश्री चंद्रेश जी चौरे (खंडवा), डाँ. संगीता संतोष जी बिल्लौरे (भोपाल) रश्मि जी मोयदे (उज्जैन), पूर्णिमा आशुतोष जी मलतारे (धार), सुनीता जी परसाई (हैदराबाद), निशा अमित जी उपाध्याय (बड़वानी), किरण राधाकृष्ण जी शर्मा (खरगोन), सुषमा जी शर्मा (इंदौर), प्रवीणा राधेश्याम जी पगारे (शाजापुर) ने प्रतिदिन रात 8 से 9 बजे तक काव्यपाठ किया।
11 जून से 20 जून साधना जी शर्मा (पुणे महाराष्ट्र), सुषमा जी चौरे (इंदौर), रश्मि जी मोंयदे, चंद्रमणि जी दफ्तरी (इंदौर), नन्दिनी दीपक जी उपाध्याय (भोपाल), ममता जी कानूनगो नगर (इंदौर), तृप्ति अशोक जी बिल्लोरे (इंदौर), अनीता जी शुक्ला (टिमरनी), शक्ति चंद्र शेखर जी चौरे (भोपाल), ममता गणेश जी शर्मा (इंदौर) ने काव्यपाठ किया।
21 जून से 30 जून रात 8 बजे से 9 बजे तक
मञ्जुला महेंद्र कुमार जी शर्मा (सेंधवा), जीवनलता विजय जी शर्मा (बड़वानी), शशिबाला अशोक जी पारे (जबलपुर), मेधा जी जोशी (बेंगलुरु), श्वेता मनीष जी साकल्ले (खंडवा), सारिका अनूप जी जोशी (महेश्वर), अनुराधा सुनील जी पारे (जबलपुर), श्रीमती सुरेखा जी चन्द्रायण (जबलपुर), उमा जी चौरे (इंदौर) एवं सरिता अजय जी साकल्ले ने कविता पाठ किया।
जून माह का यह आयोजन फेसबुक पर प्रतिदिन किया गया। कार्यक्रम संचालिका सरिता साक्कले ने बताया कि आयोजन पूर्णत: सफल रहा। देशभर की नर्मदीय समाज की महिला कवियत्रीयों एवं श्रौताओं ने प्रतिदिन आयोजन से जुड़कर काव्यपाठ को नई ऊचाईयां दी। लंदन से श्रीमती सुषमा चौरे ने इंडियन टाइम पर शानदार प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
प्रेषक-
जितेन्द्र शिवहरे लेखक इंदौर
8770870151

