खास-मेहमान

दुबे परिवार द्वारा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क सूखा राशन वितरित

‘एक कदम सेवा की ओर’ थीम पर अन्नदान का अभियान पांच वर्षों है से सतत जारी

इंदौर। श्री सिद्धिविनायक जन कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट इंदौर के द्वारा असहाय जरूरतमंद गरीब परिवारों को सूखा राशन वितरण रविवार को किया गया। आर डी स्पोर्ट्स गारमेन्ट एंड किड्स वीयर कपड़ा मार्केट गली न. 15 मयूर नगर (मुसाखेड़ी) इंदौर पर यह राशन वितरण नि:शुल्क किया गया। आयोजक जय दूबे ने बताया कि ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से गरीबों को राशन वितरण सफलता पुर्वक कर रहा है। लाॅकडाऊन के पूर्व से संस्था द्वारा अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम में खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। कोरोना महामारी में दिहाड़ी मजदूर तथा उनके परिवारों के समझ भोजन का संकट देख ट्रस्ट ने नर सेवा नाराणय सेवा के सिध्दांत का पालन करते 11 जुलाई रविवार को 300 निर्धन व्यक्तियों को सूखा राशन वितरित किया। इसमें आटा, नमक, दाल, चावल, शक्कर और तेल किट का वितरण किया गया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। जय दूबे ने आगामी दिनों में अन्न सहयोग हेतु समाजसेवीयों से इस नम्बर (+919827777097) पर जुड़कर यथा संभव सहयोग करने की अपील की। ताकि अधिक से अधिक निर्धन परिवारों तक खाद्यान्न मदद पहुंचायी जा सके। इस अवसर पर राम दूबे, रामस्वरूप दूबे, जसराम शर्मा, मित्तल वर्मा, अखलेश चौधरी, गौतम मेहरा, सुरेन्द्र चौरसिया, अर्जुन चौहान, श्याम बघेल, राज बझेल, सुरेन्द्र सेन, कालू ठाकुर, राजू ठाकूर, करण, पवन मौर्य, कपिल, धर्मेन्द्र बहादूर आदि समाजसेवी उपस्थित थे। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।

प्रेषक-
जितेन्द्र शिवहरे
177, इंदिरा एकता नगर पूर्व रिंग रोड चौराहा मुसाखेड़ी इंदौर मध्यप्रदेश मोबाइल नम्बर
8770870151
[email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *