एक असलहा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से नाजायज तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद
मऊ। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.02.19 को देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर ढेकुलिया घाट से संजय कुमार पुत्र हरेन्द्र प्रसाद निवासी भुजौटी थाना सरायलखन्सी मऊ के कब्जे से एक नाजायज तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 58/19 धारा 3/25 आयुध्द अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
