अपना जिला

500 लीटर लहन व 03 भठ्ठीयां नष्टट, 268 लीटर कच्ची शराब बरामद, 05 व्यक्तियों गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 500 लीटर लहन व 03 भठ्ठीयों को नष्ट कर कुल 268 लीटर कच्ची शराब बरामद, 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा धनजय राजभर पुत्र जयश्री राजभर निवासी इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद व मौके से फरार (अभियुक्त) के कब्जे से क्रमशः 15-175 लीटर अवैध कच्ची शराब, मिलावटी सामग्री व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद, थाना घोसी पुलिस द्वारा छोटेलाल पुत्र रमेश निवासी दुलारायगढी थाना गुरूबख्सगंज, विनोद पुत्र सीताराम निवासी बडौली थाना खीरो(रायबरेली) के कब्जे से क्रमशः 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना मधुबन पुलिस द्वारा छेदीमल पुत्र फौजदार मल निवासी पाती थाना मधुबन के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा वासुदेव पुत्र जितेन्द्र निवासी सेमरापुरा थाना दक्षिणटोला मऊ के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द अन्तर्गत धारा 272,273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *