एक अर्न्तजनपदीय शातिर गिरफ्तार, कब्जे से प्रतिबंधित पिस्टल व कारतूस बरामद
मऊ। अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दोहरीघाट पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 31.01.19 को रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कस्बा दोहरीघाट से शातिर व्यक्ति शुभम मिश्रा पुत्र राधेश्याम निवासी कहला थाना गगहा जनपद गोरखपुर के कब्जे से प्रतिबंधित पिस्टल (मेड इन यूएसए) व कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 40/19 धारा 3/7/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

