04 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का गैस सिलेण्डर व चोरी के रुपये बरामद
मऊ। थाना मधुबन पुलिस द्वारा दिनांक 01.02.19 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रोडवेज कस्बा मधुबन से थाना स्थानीय पर पंजीकृत क्रमशः मु0अ0सं0 24,35/19 धारा 457,380 भादवि से संबन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त क्रमशः अविनाश मल्ल पुत्र शैलेन्द्र निवासी उसरी, विकास पुत्र प्रेमकुमार निवासी खीरीकोठा, तसलीम आरिफ पुत्र नसीरुद्दीन व मुन्ना पुत्र रामकृपाल निवासीगण फतेहपुर मण्डाव थाना मधुबन के कब्जे से चोरी का गैस सिलेण्डर, चोरी के 3800 रुपये व चोरी करने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 37/19 धारा 401,399,24/19,457,380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

