Uncategorized

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दुर्गेटकर का निधन, शोक की लहर

घोसी औलियापुर निवासी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गाजीपुर लोकसभा के कोऑर्डिनेटर 55 वर्षीय हरिश्चंद्र प्रज्ञानंद दुर्गेटकर के अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन का समाचार दुखद है जिससे कांग्रेस सहित अन्य दलों के लोग शोकाकुल हैं छेत्र में शोक की लहर है दुर्गेटकर एक कुशल वक्ता एवं विचारक थे उन्होंने अपनी पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया था दर्शन शास्त्र और राजनीति शास्त्र के साथ साथ उनकी पकड़ इतिहास पर भी थी। संघर्ष एवं अपने वैचारिक सिद्धांतों को लेकर पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित किया कल उनके निधन का समाचार सुनकर कांग्रेसियों में शोक की लहर छा गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री राजमंगल राजमंगल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम धर्मेन्द्र सिंह रमन पांडेय पूर्व शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश रामचंद्र राय कुशवाहा हरिश्चंद्र यादव जयहिंद यादव पूजा राय रमेश पांडेय सर्वेश कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया आज उनका अंतिम संस्कार सायं 4 बजे दोहरीघाट मुक्ति धाम में सम्पन्न होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *