अपना जिला

UBI के KYC अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस ने दबोचा 

UBI के KYC अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस ने दबोचा

मऊ जनपद के थाना मुहम्मदाबाद गोहना ग्राम भाँटी कला पोस्ट करहा निवासी आलोक कुमार यादव पुत्र राजनाथ यादव पुलिस को तहरीर दिया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा यू0बी0आई बैंक के केवाईसी अपडेट करने के नाम पर वाट्सएप पर एपीके फाईल भेज कर आठ लाख पांच हज़ार रूपयें की धोखाधड़ी की गयी है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी ने साइबर क्राइम थाने को मऊ पर मु0अ0सं0 12/24 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर/साइबर के निर्देशन में उक्त अभियोग का शीघ्र विधिक निस्तारण करने हेतु थाना साइबर क्राइम को निर्देशित किया गया।


थाना साइबर क्राइम मऊ द्वारा तत्काल पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराये गये लेन-देन विवरण एवं अन्य प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित बैंक/नोडल से समन्वय स्थापित करते हुए विवरण प्राप्त किया गया। प्राप्त विवरण एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण करने पर उक्त प्रकरण में संलिप्त आरोपी की शिनाख्त की गयी। जिसके क्रम में आज दिनाक 01.08.2025 को अभियुक्त प्रमोद कुमार बिन्द पुत्र नरेन्द्र कुमार बिन्द निवासी डिधवल थाना रानीगंज जनपद प्रतापगण उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं पिछलें काफी समय से अपने गांव व परिचित व्यक्तियों/जरूरतमंदों को पैसे का लालच देता था। विभिन्न बैंकों में उनके बैंक खातें खुलवाता था। जिनका प्रयोग धोखाधड़ी कर धनराशि मंगवाने में करता था। धोखाधड़ी कर बैंक खातों में डलवायी गयी धनराशि को एटीएम व अन्य माध्यमों से निकाल लेता था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक आकाश सिंह, प्रभारी साइबर क्राइम थाना मऊ। मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया, आरक्षी शाशिकान्त मणि त्रिपाठी, अर्वेन्द्र प्रताप मिश्रा, प्रदीप पटेल, अनुप यादव,  प्रभात कुशवाहा, शरद मिश्रा साइबर क्राइम थाना मऊ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *