मऊ के किस इलाके में निकला अजगर, देखें बस एक क्लिक में
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी गोबरही ढाला के पास सोमवार को चार बजे शाम को अजगर सांप दिखाई देतें ही अगल बगल के पुरवा में हड़कंप मच गया । सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण देखने के लिएं पहुंच गए ग्रामीणों के द्वारा बन विभाग को सूचना दिया गया। बन विभाग की टीम फारेस्टर प्रभुनाथ पांडेय, राजेन्द्र एंव स्थानीय पुलिस भी उपस्थित थी । पांच बजे घटना स्थल पर पहुँच कर अजगर सांप को पकड़ कर ले गयी। स्थानीय ग्राम पंचायत के गोबरही ढाला के पास अजगर सांप दो दिन चार दिन पर वहाँ झाडियाँ और झुरमुट से कभी कभी निकला करता था ! लेकिन अजगर सांप सोमवार को निकला त्यो ही ग्रामीणों ने सांप की बिल को मिट्टी से बंद कर दिया उसके बाद सांप को छिपने के लिए कोई स्थान नहीं बचा। अजगर सांप को देखने की भीड़ लगी रही ।

मऊ जनपद के मधुबन तहसील के दुबारी क्षेत्र में निकला

