खास-मेहमानचर्चा में

पूर्वांचल के शक्ति की पहल पर दिल्ली में योगी का तोहफा, बनेगा एक हजार सीट का छात्रावास

■ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह के प्रयास की चंहु ओर सराहना

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा नेता व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की संख्या के अनुपात में हॉस्टल की कमी की बड़ी समस्या को लेकर सोमवार को लखनऊ के लोक भवन, मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनके समक्ष डीयू में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रावास निर्माण की मांग रखी। जिसको गम्भीरता से लेते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में स्थित उत्तर प्रदेश सरकार की जमीन पर लगभग 46 करोड़ की लागत से 1000 सीट के हॉस्टल निर्माण का आश्वासन देते हुए इस सन्दर्भ में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र विस्तृत प्रस्ताव‌ भेजने को कहा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि एबीवीपी लंबे अरसे से डीयू में नए हॉस्टलों के निर्माण की मांग के लिए लड़ाई लड़ रही थी। इस संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूपी के कई तत्कालीन मुख्यमंत्रियों के सामने यह प्रस्ताव रखा लेकिन किसी ने इस आवश्यकता पर विचार करने की जरूरत नहीं समझी और सूबे के मुखिया ने इस विषय को न सिर्फ गंभीरता से लिया बल्कि त्वरित में इस ओर पहल का आश्वासन देकर हम युवाओं का दिल जीत लिया।
श्री सिंह ने कहा कि यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा आज डूसू के नए छात्रावासों के निर्माण के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृत करना आम छात्रों की वर्षों की लड़ाई की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि डूसू आशान्वित है कि शीघ्र कागज़ी कार्रवाई पूरी होकर नया छात्रावास मूर्त्त रूप लेगा। शक्ति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति अपने सम्बोधन में कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला हर छात्र व उनके अभिभावक मुख्यमंत्री योगी के ॠणी हैं। कहा कि यह तो स्पष्ट है कि अन्य सरकारों से भाजपा सरकार बेहतर है सरकार की कार्य शैली आम जन के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *