खास-मेहमान

मऊ के डा. संजय सिंह को कुल भूषण सम्मान से किया गया विभूषित

Mau news

मऊ। बयालिस ग्राम क्षत्रिय समाज ताजोपुर के श्री ठाकुर जी मन्दिर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर व चेयरमैन डा0 संजय सिंह को कुल भूषण सम्मान से विभूषित किया गया इस अवसर पर डा0 संजय सिंह व डा0 सुजीत सिंह को क्रमशः अंगवस्त्र, साफा, तलवार देकर माल्यार्पण किया गया। अपने सम्बोधन में डा0 संजय सिंह ने कहा कि आपसी सहयोग, सेवा, समन्वय और एक दूसरे के जुडाव से ही किसी समाज का विकास होता है हम सबको आपस में मिलकर ही आगे बढना होगा। स्वास्थ्य के साथ शिक्षा,रोजगार और अन्य विकाय कार्यो के लिए शारदा नारायन हास्पिटल अपने समाज व जनपद के लिए सतत खडा रहेगा। आगे अध्यक्ष बयालीस ग्राम सभा रमाशंकर सिंह ने कहा कि विश्व स्वस्थ्य संगठन की सूची में देश के पंद्रह चिकित्सालयों में शारदा नारायन हास्प्टिल को आठवा स्थान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है ।पूर्वांचल के पिछडे जनपद मऊ में डेढ़ दशक से आधुनिक चिकित्सा जगत में डा0 संजय सिंह के प्रयास की गंूज देश भर में फैल रही है। इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 156 लोगो को निःशुल्क शुगर ,ब्लड प्रेशर,साॅस की जाॅच कर चिकित्सको द्वारा परार्मश के उपरान्त निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर डा0 राहुल कुमार, डा0 रूपेश सिंह, डा0 गौतम कुमार, राम किशुन दास, संचालक पुरुषार्थ सिंह,पत्रकार व अधिवक्ता विकास सिंह निकुम्भ, सागर सिंह, सूर्यभान सिंह विजय बहादुर सिंह, आनंद सिंह रैकवार, संतोष सिंह, बिरजू सिंह, चन्द्रशेखर सिंह,हरेराम सिंह,सन्तोष सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह,शिवकुमार सिंह, आलोक सिंह,मनीष, हामिद,सुमीत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *