मिसाल-ए-मऊ

डा. प्रवीण मद्धेशिया व डा.अभिषेक गुप्ता थाईलैंड में जागरण अचीवर अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

० दैनिक जागरण थाईलैंड के खूबसूरत शहर फुकेट में कर रहा है भव्य आयोजन

मऊ। प्रेमा मल्टीस्पेशलीटी हॉस्पिटल एवं किंग्स ईडेन ग्रुप ऑफ कालेजेज के डायरेक्टर डा.प्रवीण मद्धेशिया एवं गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल के एमडी डा.अभिषेक गुप्ता को थाईलैंड में दैनिक जागरण अचीवर अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जायेगा। इस सम्‍मान समारोह में थाईलैंड का शाही परिवार एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस संदर्भ में दैनिक जागरण मऊ के प्रभारी कल्याण सिंह नें बताया कि यह सम्‍मान समारोह देश के सबसे बड़े हिन्दी समाचार पत्र के समूह दैनिक जागरण द्वारा थाईलैंड के खूबसूरत शहर फुकेट में आयोजित किया गया है। दैनिक जागरण के सर्वे में डा.प्रवीण मद्धेशिया एवं डा.अभिषेक गुप्ता को पूर्वांचल के सबसे पिछड़े जिले मऊ में चिकित्सा के क्षेत्र में उन्‍नयन कार्य के लिए सराहा गया है। प्राथमिक से लेकर आधुनिक चिकित्सा के लिये डा.प्रवीण मद्धेशिया एवं डा.अभिषेक गुप्ता को पुरस्कृत किया जाएगा। आप को बताते चलें की डा.प्रवीण मद्धेशिया ने चिकित्सा के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर और सराहनीय कार्य किया है़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *