मिसाल-ए-मऊ

सब इंस्पेक्टर के चयन को छोड़ डॉ पवन कुमार नायक बने डीएसपी

दोहरीघाट/मऊ। मंजिले उन्हें मिलती है जिनके सपनो में जान होती है,पंख से कुछ नही होता हौसलों से उड़ान होती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बड़रॉव ब्लाक क्षेत्र के चिऊटीडाँड़ निवासी डॉक्टर पवन कुमार नायक ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनकर क्षेत्र सहित परिजनों का मान सम्मान बढ़ाया है।इनके बाबा रामबिलास नायक विक्ट्री इंटर कॉलेज से गणित प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त है तथा इनके पिता सन्तोष कुमार नायक स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है और बड़े भाई राहुल नायक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर दोहरीघाट में कार्यकर्त है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा चौधरी कलपू यादव कॉलेज दोहरीघाट से हुई।स्नातक और परास्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त किया।पवन कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे।इससे पहले 2019 में इनका चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था।लेकिन इनका सपना प्रशासनिक सेवा में थी।जिसकी तैयारी में लगे रहे।डॉक्टर पवन कुमार नायक ने बताया कि पीसीएस और यूपीएससी की तैयारियों में अंतर है।पीसीएस में तथ्यों पर फोकस अधिक होता है।बताते हैं कि आधार का मजबूत होना जरूरी है। पांच साल के प्रश्नपत्रों को हल कर अभ्यास किया।इसके अलावा सामान्य अध्ययन के लिए भी कई टेस्ट पेपर हल किया। पवन कुमार नायक के मुताबिक यह जरूरी नहीं है कि दिल्ली और इलाहाबाद में कोचिंग की जाए। अब आनलाइन स्टडी मैटेरियल उपलब्ध है। उससे भी मदद मिल सकती है।उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बाबा, माता पिता,भाई और गुरुजनों को दिया। वही इनके परिजनों को बधाई देने वालो का तांता लगा है।बधाई देने वालो में पंकज नायक,डॉ फैजान,चन्द्रशेखर शाही,सुरेन्द्र नाथ यादव, डॉ हसनैन अहमद, आयुष राय,जमील अहमद, वीरेंद्र राय, डॉ गोवर्धन पांडेय सहित अन्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *