मिसाल-ए-मऊ

बैंक पीओ छोड़कर की तैयारी, प्रधानचार्य बने राजन

दोहरीघाट/मऊ। ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गोठा निवासी राजन प्रताप का चयन पीसीएस2 परीक्षा के जरिए प्रधानचार्य पद पर होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।उनके आवास पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।वर्तमान समय मे राजन प्रताप परमा पाटन देवी इंटर कॉलेज मछलिगांव गोरखपुर में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता पद पर तैनात है।बताते चले कि इनके पिता श्रीकृष्ण प्रसाद सीनियर पोस्ट मास्टर पद से सेवानिवृत्त है तथा इनकी माता गृहणी है।इनकी पत्नी पुष्पलता प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है तथा इनका एक पुत्र रेयांश 8 वर्ष का है।इनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव में तथा आगे की जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर से हुई।वही स्नातक और परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है।शुरू से ही राजन को प्रशासनिक सेवा को लेकर इस कदर जुनून था,इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने इसके लिए बैंक पीओ का पद छोड़ कर इंटर कॉलेज का प्रवक्ता बन प्रशासनिक सेवा की तैयारी करते रहे, अंत मे उन्हें पीसीएस परिणाम में जगह बनाने में सफलता मिल गई।इसके पूर्व राजन प्रताप ने 2021 में ही वह तहसीलदार के तौर पर भी चयनित हुए लेकिन उनका लक्ष्य जीआइसी में प्रधानाचार्य बनना था इसलिए तहसीलदार के पद पर ज्वाइन नहीं किया था।अब उन्हें अपना लक्ष्य मिल गया है इसलिए वह जीआइसी प्रधानाचार्य के तौर पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।अपनी सफलता का श्रेय माता पिता का आशीर्वाद एव सफल होने के लिए मनोबल को ऊंचा बनाए रखने के लिए प्रेरित करने को दिया।वही बताया कि इस सफलता में मेरी पत्नी पुष्पलता को जाता है,जो स्वयं पीसीएस मेन्स देती रही है और साथ ही मेरा भी स्ट्रेजि बनाए रखने के लिए तथा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती रही।साथ ही उन्होंने अपने विद्यालय परिवार को भी दिया।वही बधाई देने वालो में विन्द्रा प्रजापति, दीपक प्रजापति,लोरिक यादव,सन्तोष कुमार,अभिमन्यु कुमार सहित अन्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *