रचनाकार

रंगों का त्योहार होली

डॉ.निशा नंदिनी भारतीय

वाणी में ईश्वर निवास
विश्वास सदा रखना
भर पिचकारी प्रीत रंग
सब पर बरसाना
रंगों का त्योहार होली
तुम मदमस्त मनाना।

मन के सारे कलुष
रंगों में धो देना।
प्रीत दिल में जगाकर
सबको गले लगाना।
रंगों का त्योहार होली
तुम मदमस्त मनाना।

अपने आचरण को रंगना
प्रेम भरी बौछार से भरना।
मिसाल बन आदर्शों की
जग को ज्योतिर्मय करना।
रंगों का त्योहार होली
तुम मदमस्त मनाना।

क्षमा-दया-सेवा-करुणा से
जग का सारा उपवन भरना।
चंदन-रोली टीका करके
सप्त रंगों में तन-मन रंगना।
रंगों का त्योहार होली
तुम मदमस्त मनाना।

तिनसुकिया, असम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *