“तिनसुकिया की डॉ.निशा नंदिनी भारतीय को मथुरा में मिला सूरदास साहित्य सम्मान”
तिनसुकिया जिले की वरिष्ठ ख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉ.निशा नंदिनी भारतीय की अब तक 88 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके उत्तम साहित्य और काव्य संग्रहों के लिए उन्हें “सूरदास सम्मान” से बांके बिहारी की नगरी मथुरा में नव उदय पब्लिकेशन द्वारा मथुरा में हुए भव्य कवि सम्मेलन में मथुरा के एस.डी.एम द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें 250 साहित्यकार उपस्थित थे।