संविधान हमारे लिए गौरव और नियमित जीवन शैली का आधार : हौसला
मऊ। भारतीय जनता पार्टी नगर पूर्वी मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद मुख्यालय पर संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि संविधान हमारे लिए गौरव और नियमित जीवन शैली का आधार है। भारतीय संविधान हमारा स्वाभिमान है, संविधान के नीति नियंताओं ने बहुत सोच समझकर संविधान का निर्माण किया, यह संविधान को ताकत ही है जिसमें सभी को बराबर का अधिकार मिला है। मुख्य वक्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा कई कार्यक्रम प्रेषित किए गई है। जिसमें 11 जनवरी से 25 जनवरी तक अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों कॉलेजों में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर क्विज भाषण तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 25 जनवरी को सभी बूथ एवं मंडल पर पार्टी के कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्रित होकर भारतीय संविधान के प्रस्ताव एवं नीति निर्देशक तत्वों को पड़ेंगे तथा संक्षिप्त में इस पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राय ने सभी तथा संचालन दीपू चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण कांत राय संतोष वर्मा इंद्रदेव प्रसाद राजीव सैनी महेश सिंह एवं समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।