रचनाकार

भारत माता की माटी का कोई मोल नहीं है

@ डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय…

 

भारत माता की माटी का
कोई मोल नहीं है
मानवता की परिपाटी की
कोई तोल नहीं है

युगों युगों से चली आ रही
पर सेवा की एक कड़ी
इसीलिए हर माताओं से
भारत मां है आज बड़ी

राणा और वीर शिवा का
कोई हमजोल नहीं है
भारत माता की माटी का
कोई मोल नहीं है

वीर शहीदों ने दी आहुति
तब यह आजादी आई है
अमृत महोत्सव मना रहे हम
भारत ने ली अंगड़ाई है

इसे चुनौती देना भी अब
कोई खेल नहीं है
भारत माता की माटी का
कोई मोल नहीं है

इसकी रक्षा सदा करेंगे
हम आगे बढ़ते जाएंगे
आज तिरंगा लेकर घर घर
नभ में ऊंचे फहराएंगे

कथनी करनी एक हमारी
ऐसा वैसा बोल नहीं है
भारत माता की माटी का
कोई मोल नहीं है

निवास
गंधियांव करछना प्रयागराज
पिन 212301
मो० 8299280381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *