अपना जिला

Dr day पर BJP व BNK के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों का किया सम्मान

बिल्थरारोड /बलिया। डाक्टर्स-डे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में बुधवार को भाजपाईयों व भारत नौजवान क्रांति सभा की तरफ से चिकित्सकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ अजीजुल हक अंसारी, डॉ बीपी यादव, डॉ शैलेन्द्र सिंह रावत, महिला चिकित्सक डॉ मुहसिना बेगम व फार्मासिस्ट शैलेश सिंह, अनिल राय, फिरोज अहमद आदि शामिल रहे। इस मौके पर जहां भारत नौजवान क्रांति सभा के जावेद अंसारी, पिंटू अंसारी, मसूद आलम, विशाल चौरसिया, सूर्यकांत यादव, सतीश सिंह, नितिन मसीह मौजूद रहें वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में वेदप्रकाश सिंह रिंकू, देवेश तिवारी, अजीत भारद्वाज, रजनीश चौबे, मनोज राम, संजय जायसवाल, दिनेश वर्मा, संजीत खरवार, इकबाल अहमद, अविनाश सोनी, दिलिप गुप्ता, अभिषेक दूबे, सूरज पांडेय, मुन्ना तिवारी, लवकुश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *