अपना जिला

मऊ में अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर, सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा किया तो खैर नहीं

डीएम के निर्देश पर तमसा नदी के किनारे बंधे, फाटक और नदी की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर चली बुल्डोजर

मऊ। नगर में सार्वजनिक रास्तों और स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर मऊ जनपद के जिलाधिकारी ने कमर कस ली है उसी के मद्देनजर जिलाधिकारी अरूण कुमार के निर्देश के क्रम में तमसा नदी के किनारे बंधे, फाटक और नदी की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन का बुलडोजर नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के नेतृत्व में अतिक्रमण क्षेत्र पंहुचा और अतिक्रमण को बुल्डोजर से तोड़कर हटाया गया। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट द्वारा थानाध्यक्ष कोतवाली को निर्देशित किया गया कि अवैध अतिक्रमणकरियो विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करें ताकि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाए।
नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि रेलवे फाटक के निकट अवैध अतिक्रमण की समस्या के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है और दुर्घटना की प्रबल संभावना रहती है। यातायात को सुचारू रूप से संचालित बनाए रखने के लिए रेलवे फाटक थाना कोतवाली के निकट अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही समस्त अवैध अतिक्रमण का कार्य करने वालों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा शिकायत आई तो सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण हटाने में जो खर्च आएगा उसे भी वसूला जाएगा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया की इसी प्रकार रौजा, चौक आदि रास्तों में जो अवैध अतिक्रमण है उसे हटाने हेतु लोगों को सचेत कर दिया जाए कि वे अपना अतिक्रमण हटा लें नहीं तो  किसी भी दिन प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। मौके पर क्षेत्राधिकारी धन्नजय मिश्रा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कर्मी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *