अपना जिला

मऊ में विधानसभा 2022 चुनाव, कोविड से निपटने की सभी तैयारी पूर्ण : जिलाधिकारी

अरुण कुमार, जिलाधिकारी, मऊ

■ चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी नजर, किसी भी कीमत पर होगी कठोर कार्रवाई

■ मऊ में 16 लाख 94 हजार 940 मतदाता चुनेंगे चार विधायक

मऊ। जनपद में कोविड से निपटने व चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है निर्वाचन के कार्य में शरारती तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही किया जाएगा। उक्त विचार मऊ जनपद के नवागत जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अरुण कुमार के हैं जो रविवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में पहली बार पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता कर कह रहे थे। कोविड-19 लेकर पूरी तैयारी है दवा ऑक्सीजन, मास्क, सैनिटाइजर, अस्पताल, वार्ड, दवा की पूरी तैयारी है। जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की गड़बड़ी की शिकायत पत्रकारों द्वारा बताने पर कहा आपके द्वारा सुचना मिला है, इसे हम ठीक करा लेंगे।

श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा 2022 चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता 08 जनवरी 2022 प्रभावी से ही प्रभावी है। अब किसी भी विधायक, सांसद के निधि से कोई धनराशि जारी नहीं की जाएगी। अगर किसी का कार्य स्वीकृत है और उसके लिए फंड जारी हो चुका है और सामान की खरीद हो गई है तथा साइट पर आ चुका है तो ऐसे ही स्कीम का कार्य जारी रहेंगे। जनपद के मऊ सदर, घोसी, मधुबन व मुहम्मदाबाद गोहना ( सुरक्षित ) विधानसभा का  मतदान सातवें चरण में 7 मार्च 2022 दिन सोमवार को तथा मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन का नोटिफिकेशन 10 फरवरी वृहस्पतिवार को, नामांकन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2022 है। नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी 2022 को होना है तथा नाम वापसी की तिथि 21 फरवरी 2022 दिन सोमवार को घोषित की गई है।

मऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी / जिला अधिकारी अरुण कुमार ने क्या दी हिदायत सुनिए बस एक क्लिक में


डीएम अरुण कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय 1 घंटा बढ़ा दिया गया है। 15 जनवरी 2022 तक किसी भी प्रकार की रैली, रोड शो, पदयात्रा पर निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिबंध रहेगा। बताया कि जनपद में कुल 913 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि विधानसभा निर्वाचन 2017 में कुल 884 मतदान केंद्र थे। इस प्रकार कुल 29 नए मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1960 जबकि 2017 के सामान्य विधानसभा निर्वाचन में मध्य स्थलों की संख्या 1580 थी।

इस प्रकार कुल 380 नये मतदान स्थल सृजित किए गए हैं। जनपद के चारों विधानसभा में कुल 16 लाख 94 हजार 940 मतदाता हैं, जिसमें 7 लाख 93 हजार 266 महिला मतदाता एवं 9 आख 01 हजार 587 पुरुष मतदाता है। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 87 है। उन्होंने बताया कि 2022 विधानसभा में कुल 1 लाख 15 हजार 536 नए मतदाता जोड़े गये हैं। बताया कि 8145 दिव्यांग मतदाता, तथा 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की कुल संख्या 30857 है तथा 18 से 19 आयु वर्ग के कुल नये मतदाता 16914 की संख्या में हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 468 क्रिटिकल मतदान स्थलों की संख्या है, तथा वल्नरेबल हैमलेट (मजरों) की संख्या 64 है।


जिलाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने की वजह से किसी भी शासकीय संपत्ति के विरूपण, शासकीय वाहनों के दुरुपयोग, शासकीय व्यय पर विज्ञापन इत्यादि आचा संहिता लागू हो गई है। जनपद में शिकायत प्रकोष्ठ, कंट्रोल रूम, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण प्रकोष्ठ आदि को क्रियाशील किए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 1453876 व्यक्तियों का फर्स्ट डोज वैक्सीनेशन पूर्ण कर लिया गया है जो इलेजिबल पापुलेशन का 86 प्रतिशत है। इसी प्रकार कुल 868441 व्यक्तियों का सेकंड डोज वैक्सीनेशन पूर्ण कर लिया गया है, जो इलेजिबल पापुलेशन का 51 प्रतिशत है। शनिवार को कुल 28810 व्यक्तियों के बैठने से वैक्सीनेशन का कार्य किया गया है। जनपद में कुल 1960 बूथों पर 7840 मतदान कर्मियों का उपयोग किया जाएगा। सभी मतदान कर्मियों का डबल डोज का वैक्सीनेशन पूर्ण करा लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *