ग्रापए मऊ ने DM MAU को दिया कोरोना वीर योद्धा का सम्मान
मऊ। कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी एवं कोरोना वीर योद्धा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय एवं महामंत्री, रोटरी क्लब के सचिव प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकारों के साथ अत्याधुनिक मास्क शिल्ड पहनाकर सम्मानित किया।
जबकि दैनिक जागरण समाचार पत्र वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार राकेश चतुर्वेदी के निधन को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग किया गया कि उन्हें करुणा योद्धा घोषित करते हुए ₹5000000 मुख्यमंत्री कोष से मुआवजा दिया जाए ताकि पत्रकार परिवार को राहत मिल सके।


