डीएम ने जारी किया मऊ के प्रवासियों को लौटने के लिए फार्म
(आनन्द कुमार)
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पेज डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मऊ पर कुछ मिनट पहले एक जानकारी दिया है और सूचनार्थ यह लिखा है कि मऊ के जो प्रवासी अन्य प्रदेश में लाकॅ डाउन में फंसे हुए हैं और वहां के प्रशासन के द्वारा कोरान्टाइन सेन्टर में 14 दिन की अवधि पूर्ण कर लिए हैं और पूरी तरह मेडिकल फिट हैं और अपने जनपद मऊ कौ लौटना चाहते हैं उनमें वे प्रवासी यहाँ से फॉर्म भरें Ex-Migrants from Mau Who Want To Return – FILL THE FORM HERE
04/05/2020 – 30/06/2020
मऊ के प्रवासी जो जनपद लौटना चाहते हैं| – निम्न लिंक पर क्लिक कर से फॉर्म भरें Ex-Migrants from Mau Who Want To Return – Please apply on link below
https://mau.nic.in/event/मऊ-के-प्रवासी-जो-जनपद-लौटन/
साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट मऊ सभी सम्बंधित को सूचित किया जाता है कि विभिन्न राज्यों में फसे कर्मिक/मजदूरों के सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि केवल ऐसे श्रमिक, मजदूर या व्यक्ति जो विभिन्न राज्यों के कोरान्टाइन सेन्टर में रखे गये है, तथा वहाॅ 14 दिन का कोरान्टाइन अवधि पूर्ण करने के बाद जो मेडिकल रुप से ठीक है अभी केवल उन्हे ही वापस उ0प्र0 बुलाया जायेगा। और इसके अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों के सम्बन्ध में प्रक्रिया प्रारंभ होने पर समाचार पत्रों द्वारा सुचना प्रेषित होगी। जिलाधिकारी मऊ ने बताया कि इससे सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी Control Room, Mau के फोन No.0547-2221565, या मोबाइल नंबर 9454417991 पर लिया जा सकता है।

