अपना जिला

DM मऊ ने किया अपील घर में अगर कोई कोरोना पाजिटिव है तो न निकले बाहर, नहीं तो होगी कार्रवाई

■ पाजिटिव घरों में बर्तन, झाड़ू, पोछा करने वालों की आवाजाही को रोकें, कोई भी लक्षण प्रतित होने पर कोविड टेस्ट अवश्य कराएं

मऊ। जनपद सहित पूरे प्रदेश और देश में कोविड-19 के पाजीटिव मरीजों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस समस्या को लेकर जहां शासन प्रशासन के पांव फूल रहे हैं वहीं जगह-जगह गांव-गांव गली मुहल्लों में कोरोना के पाजिटिव मरीजों की मिल रही संख्या को लेकर स्थिति बहुत ही दयनीय और भयंकर बनी हुई है। शासन प्रशासन से लेकर देश के जागरूक नागरिक इससे बचने और रोकथाम के उपायों पर लोगों को पालन करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन बहुतेरे ऐसे लोग हैं जो इस महामारी के गंभीरता को अनदेखी कर रहे हैं और अभी भी बिना मास्क के सड़कों पर बेखौफ आवाजाही कर रहे हैं। स्थिति उस समय तो और दयनीय हो जा रही है जब किसी के घर कोविड के पाजिटिव मरीज मिलने पर उस घर या बिल्डिंग के लोग नियम कानून को धता बताते हुए घर से बाहर निकल रहे हैं और नियम कानून का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है।
इस मामले को लेकर जिला प्रशासन काफी चिंतित है और अपने तरीके से ऐसे लोगों पर पैनी नजर रख रही है।
शुक्रवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मऊ जनपदवासियों से अपील किया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव हो गयें है, उन भवनों में कोई अन्य व्यक्ति चाहे वे मालिक हो या किराएदार कतई घर से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि नियमित परिचारक या फिर बर्तन मांजने, झाड़ू पोछा कार्य करने को भी घरों में न आने दें। उनसे संक्रमण का खतरा अन्य घरो में फैल सकता है। श्री सिंह ने ऐसे भवनों स्वामियों व किराएदार को हर हाल में अपने नियमित कार्यों से अपने को दूर रहने का अपील किया है। कहा कि लोग संक्रमण खत्म होने के बाद ही अपनी दिनचर्या को शुरू करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके विपरीत आवागमन करने वालों का पहचान होने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है वह कोविड19 के नियम कानून का पालन करें तभी कोरोना वायरस फैलने से रोका जा सकता है।
ऐसे भवनों में सैनिटाइजर कराने की अत्यंत आवश्यकता है। सीढ़ियों, आने जाने वाले स्थानों पर हर हाल में अच्छे तरीके से सेनिटागजर कराने की आवश्यकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे भवनों में यदि निवास करने वाले लोगों में कोई भी लक्षण प्रतीत हो रहा है तो उन्हें अनिवार्य रूप से कोविड का टेस्ट करवाना चाहिए ताकि उनके साथ साथ किसी और का जान सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *