अपना जिला

कोरोना महामारी विकराल रूप धारण कर रहा है मास्क जरुर पहने : शशांक

गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के मरदह ब्लॉक मिडिया प्रभारी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कासिमाबाद तहसील संयोजक शशांक सिंह ने पूरे देशवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि पुनः कोरोना वायरस के वजह से देश में एक भयानक स्थिति पैदा हो चुकी है इसको देखते हुए आप सभी लोगों से अनुरोध है की सर्वप्रथम मास्क अवश्य लगावें और जिस तरह से कोरोना महामारी विकराल रूप धारण कर रहा है उस हिसाब से सभी लोगों को सचेत रहने की अनुरोध की तथा 45 वर्ष की आयु तक जो भी लोग हैं वह लोग भारी से भारी संख्या में पहुंचकर अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण कराएं क्योंकि जिस हिसाब से महामारी फैल रही है टीकाकरण तो हो रहा है लेकिन यह देखा जा रहा है की जिस तरह से टीका कराने वालों की भीड़ होनी चाहिए या उत्सुकता होनी चाहिए उस हिसाब से नहीं हो रहा है इसलिए आप लोग से चरणबद्ध प्रार्थना है कि अपने और अपने परिवार के बारे में समाज के बारे में और उसके भविष्य के बारे में सोचते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण करा लें क्योंकि जब आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार सुरक्षित रहेगा समाज सुरक्षित रहेगा और अपने जीवन के आगे का कार्य भी कर सकेंगे लेकिन एक बार महामारी की चपेट में आ जाएंगे तो सिवाय पछतावे के अलावा कुछ मिलने वाला नहीं है इसलिए सारे कार्य छोड़ कर अपना और अपने परिवार का टीकाकरण अवश्य कराएं तथा सरकार द्वारा और डॉक्टरों द्वारा जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उसका भरपूर पालन करें और इस कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार का अपने समाज का सहयोग करें इसमें कतई लापरवाही ना बरतें क्योंकि इसमें आपका आपके परिवार का आप के समाज का आपके देश का नुकसान है इसलिए सचेत रहें सुरक्षित रहें और टीकाकरण जल्द से जल्द करवा लें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *