डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अधिवेशन एवं चुनाव 10 अप्रैल को

मऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मऊ कार्यकारिणी का अधिवेशन व चुनाव आगामी 10 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पर दोपहर 2:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन मऊ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सरफराज अहमद (चीफ फार्मासिस्ट) ने दी उन्होंने कहा कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन व चुनाव कराने के लिए 10 अप्रैल 2022 को दोपहर 2:30 बजे का समय निश्चित किया है। एसोसिएशन के चुनाव में जनपद के समस्त सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि 10 अप्रैल को दोपहर 2:30 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपागंज में उपस्थित होकर चुनाव में भाग लें डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा पर्यवेक्षक के तौर पर सूबेदार यादव जिला अध्यक्ष आजमगढ़ को नामित किया गया है।

