अपना जिला

उपशिक्षा निदेशक ने ई मेंटरिंग का किया शुभारंभ

मऊ। नगर क्षेत्र के स्कूलों के ई पाठशाला से रूबरू हुए बी ई ओ मुख्यालय व नगर शिक्षा अधिकारीई मेंटरिंग के प्रति सजग हुए शिक्षक    कोविडकाल के चलते ई पाठशाला के सफल संचालन के क्रियान्वयन के लिए उपशिक्षा निदेशक डायट प्राचार्य प्रभुराम चौहान नगर के कम्पोजिट स्कूल रामपुर चकिया से गूगलमीट के माध्यम से सीधे फीडबैक लिया और प्रधानाध्यापकों को ई पाठशाला और ई मेंटरिंग के प्रति अपडेट रहते हुए एस आर जी ए आर पी से प्रतिदिन दो विद्यालय से जुड़ कर चौदह बिंदुओ पर आनलाईन फीडबैक रिपोर्ट देंने की बात कही। नगर शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने रामपुर चकिया और उच्च प्रा वि मुगलपुरा के प्रधानाध्यापक से फीडबैक लेते हुए ई पाठशाला , दूरदर्शन,स्मार्ट फोन और प्रेरणा साथी के चयन सहित चौदह पैरामीटर को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।नगर शिक्षा अधिकारी ने ई पाठशाला और ई मेंटरिंग के प्रति किसी भी लापरवाही को  विभागीय असहयोग मानने की बात कही।बी ई ओ जनपद मुख्यालय ने एस आर जी ए आर पी के साथ गूगलमीट मीट के दौरान मुगलपुरा, दक्षिण टोला के शिक्षको को समाज के प्रति जागरूक होकर ई पाठशाला के लिए अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही।एस आर जी अरविंद पाण्डेय ने रामपुर चकिया के शिक्षकों से वार्ता कर ई मेंटरिंग ऐप पर अपलोड किया।वही ए आर पी नगर चन्द्रधर राय ने प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला और मुगलपुरा के शिक्षकों से मिनट टू मिनट ई पाठशाला पर ई मेंटरिंग की।ए आर पी नगर ने कहा कि नगर शिक्षा अधिकारी के निर्देशन मे जून माह मे प्रतिदिन दो दो विद्यालयों की ई मेंटरिंग जा री रहेगी।समय समय पर उच्चाधिकारीगण भी जुडकर फिडबैक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *