अपना जिला

DM ने कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक लिया SP रहे मौजूद 

० घोसी विधानसभा के उप निर्वाचन पर विशेष सतर्कता बरतने के दिया निर्देश

मऊ।  जिलाधिकारी अरुण कुमार के अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
अभियोजन शाखा की समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि गत माह अधीनस्थ न्यायालय से एक एवं सत्र न्यायालय से 16 मामलों में रिहाई के आदेश जारी हुए। सत्र न्यायालय के सारे रिहाई पक्षद्रोहिता के कारण हुए। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत 1 में सजा 1 मे रिहाई, पॉक्सो एक्ट के तहत 2 मामलों में सजा 7 में रिहाई तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत दो मामलों में रिहाई हुई। जिलाधिकारी ने रिहाई के मामलों में अपील दाखिल करने के निर्देश अभियोजन पक्ष को दिए। उन्होंने समस्त थानाध्यक्षों को पुराने गैंग चार्ट के सदस्यों की चल एवं अचल संपत्ति को चिन्हित करते हुए कुर्क की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। मुख्तार अंसारी से जुड़े मुकदमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर मुख्तार से संबंधित मामलों में पैरवी कर सजा दिलाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। कई मामलों में गवाहों के बिना गवाही की वापसी का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने उपस्थित गवाहों की गवाही अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन पक्ष को दिए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर छापेमारी करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए गए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र घोसी के उपचुनाव के दृष्टिगत लगातार छापेमारी कर अवैध शराब से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बिना लाइसेंस वाली दुकानों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने 1 सप्ताह के अंदर बिना लाइसेंस वाली दुकानों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जारी कुर्की के आदेशों का यथाशीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा गुंडा एक्ट के तहत जारी नोटिसो का समय से तमिला कराने एवं जिला बदर लोगों का सत्यापन कर सत्यापन आख्या प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने एआरटीओ को काली फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े समस्त अधिकारियों को अपनी समस्त तैयारियां पूर्ण रखने को कहा।उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन एवं कानून व्यवस्था से जुड़े समस्त अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, जिससे निर्वाचन को निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफल ढंग से संपन्न किया जा सके। जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का गहनता से अध्ययन करने एवं उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बैठक के दौरान ही जिलाधिकारी ने आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों में भूमि संबंधी विवादों की अधिकता के दृष्टिगत राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम बना कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने को कहा। साथ ही जन सुनवाई के दौरान ऐसे मामलों में उसी दिन मौके पर टीम भेजकर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोसी एवं मोहम्मदाबाद गोहना सुरेश कुमार एवम् हेमंत कुमार चौधरी सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अभियोजन पक्ष उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *