अपना जिला

युवाओं को शिखर पर पहुंचाने में तत्पर नेहरू युवा केंद्र

मऊ। नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में रानीपुर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन फतेहपुर स्टेडियम में किया गया । उक्त प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार ने किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने सबोधन में कहा कि गांव में असली प्रतिभाएं छुपी हुई हैं लेकिन उनको सही मंच और दिशा नहीं मिल पा रहा है । नेहरू युवा केंद्र ऐसे युवा प्रतिभाओं को सही दिशा और मंच प्रदानकर अपना पंचम फहराने के लिए पूरी तरह से प्रयास रत है। इसी क्रम में राजेश कुमार प्रभाकर थानाध्यक्ष रानीपुर ने अपने उद्बोधन में युवा शक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि राष्ट्र की धरोहर युवा शक्ति हैं । इन्हें आगे बढ़ाने का सही मार्ग देना ही आज की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अर्पित कुमार उपाध्याय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि युवा शक्ति को सशक्त किया जाए तो भारतीय युवा में कई स्वर्ण पदक प्राप्त करने की क्षमता का विकास हो सकता है । 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान रोहित यादव द्वितीय स्थान पवन कुमार तथा तृतीय स्थान संजीव प्रजापति प्राप्त किए वहीं बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विमलेश द्वितीय स्थान संजीव प्रजापति तथा तृतीय स्थान राजेश यादव ने प्राप्त किया । इसी प्रकार ऊंची कूद में प्रथम स्थान मनीष आलम द्वितीय स्थान विपिन तृतीय स्थान पवन कुमार तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान मनीष आलम द्वितीय स्थान रामप्रीत तृतीय स्थान सुमित ने प्राप्त किया । कार्यक्रम में अनूप सिंह नरेंद्र तिवारी पी आर डी जवान बृजेश प्रजापति सर्वेश सिंह अश्वनी दुबे अशोक यादव ने सहयोग किया।राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन प्रजापति ने आए हुए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण सोमवार को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *