Uncategorized

स्पोर्ट्स कालेज में सत्र 2022-23 का कक्षा-6 में प्रवेश परीक्षा स्थगित

मऊ। उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराना है कि उ0प्र0 स्पोर्टस कालेजेज सोसायटीज, लखनऊ के अधीन संचालित गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्टस कालेज, लखनऊ, वीर बहादुर सिह स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर एवं मेजर ध्यान चन्द स्पोर्टस कालेज, सैफई में सत्र 2022-23 में कक्षा-6  में प्रवेश हेतु दिनांक 24 व 25 जनवरी, 2022 को सुखदेव पहवान स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित होने वाली संयुक्त प्रारम्भिक चयन परीक्षा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। उ0प्र0 स्पोर्टस कालेजेज सोयटीज, लखनऊ द्वारा पुनः तिथि निर्धारण के उपरान्त परीक्षा की अगली तिथि की सूचना बाद में दी जायेगी।
विस्तृत जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *