खास-मेहमानखेल-खिलाड़ी

साहसिक खेल में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मिलेगा वीरांगना सम्मान

प्रत्येक जनपद से कम से कम तीन महिलाएं होंगी सम्मानित

देश के आजादी के 75वे वर्ष के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 18 जून 2022 को वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर साहसिक और रोमांचक खेलों तथा वीरतापूर्वक कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले महिलाओं को वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक जनपद से कम से कम तीन महिलाएं जो साहसिक व रोमांचक खेलों तथा वीरतापूर्ण कार्यों यथा सौष्ठव क्रीड़ा, पर्वतारोहण, रिवर, राफ्टिंग, साइकिलिंग, ट्रैकिंग, कबड्डी, तलवारबाजी, शूटिंग, फायर फाइटिंग, मोटरबाइकिंग, घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग, ड्राइविंग, मलखंब, कुश्ती, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, कराटे, कलरियापयट्टू, वुशू, ताई -ची, योग प्रदर्शन आदि आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली अथवा सैन्य बलों अर्धसैनिक बलों एनसीसी पुलिस होमगार्ड आदि विभागों में अपने साहस का प्रदर्शन कर समाज व देश का नाम रोशन करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *