मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में 10 लाख रूपये ऋण के लिए करें आवेदन

मऊ। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु शासन द्वारा सभी जनपदो को लक्ष्य आवंटित किये गये हैै। इसका मुख्य उद्वेश्य पर्यावरण को सतत् हो रहे नुकसान कि परिपेक्ष में प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट आदि के उपयोग को प्रदेश में प्रतिबंन्धित कर दिया गया है, अतएव इसके विकल्प के रूप में मिट्टी से निर्मित पात्रो का उपयोग एवं उसके औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कुम्हारी/माटीकला से सम्बन्धित परम्परागत कारीगरों को वर्तमान में अपेक्षा के अनुरूप प्रशिक्षित कराते हुए, माटीकला उद्योग को बढ़ावा देने का प्रावधान है। जिनकी उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष हो तथा माटीकला का परम्परागत कारीगर एवं वर्तमान में कार्य कर रहे हो एवं माटीकला से जुड़े उद्यमियो /शिल्पकारो समूहो एवं समितियो को कामगारो के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना अर्न्तगत 10 लाख रूपये तक ऋण बैक के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें बैक द्वारा ऋण धनराशि का 95 प्रतिशत एवं उद्यमी का स्वंय का अंशदान 5 प्रतिशत दिये जाने का प्राविधान है। पूॅजीगत ऋण के धनराशि पर 25 प्रतिशत तक मार्जिनमनी के रूप में अनुदान स्वरूप प्राप्ति होगी रू0 5 लाख से अधिक कर्ज प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम आठवी कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है , आवेदन की अन्तिम तिथि 20.04.2022 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी हेतू किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय अन्धा मोड भीटी मऊ एवं मो0 7408410746 , 9807901461 पर सम्पर्क कर सकते है।

