अपना जिला

मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 44 हज़ार 75 मामलों का निस्तारण

मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में आज दिनांक 09.09.2023 को दीवानी न्यायालय,मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन का किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के कुल 44075 मामलों का निस्तारण करते हुए 55696691 रुपये का जुर्माना जमा कराया गया। वही कुल 13527712 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी जारी हुआ। माननीय जनपद न्यायाधीश 07 मामलों का निस्तारण किया।ं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय 28 वादों का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 20 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया।
अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम ने 03 मामले का निस्तारण किया। पॉक्सो कोर्ट द्वारा 18 मामलों का निस्तारण करते हुए 8000 रु0 का अर्थदंड जमा कराया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-4 ने 193 विद्युत सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 6621 मामलों का निस्तारण करते हुए 653180 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 110 मामलों का निस्तारण करते हुए 11616267 रु0 की धनराशि जमा करायी गयी। सिविल जज सी0डि0/ए.सी.जे.एम द्वारा कुल 101 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज सि0डि0/एफ.टी.सी. द्वारा 204 मामलों के निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुबन में कुल 56 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट,मऊ ने 296 मामलों का निस्तारण किया तथा 135690 का अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गोहना ने 37 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जू0डि0 एफ.टी.सी. महिला उत्पीड़न ने कुल 54 मामलों का निस्तारण किया। वही उपभोक्ता फोरम में 12 मामलों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा 1065 मामलों में निस्तारण किया एवं रु0 41300000 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व न्यायालय द्वारा 34178 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। बी.एस.एन.एल ने कुल 25 वादों का निस्तारण किया 43657 रु0 की बकाया राशि प्राप्त की। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा.172 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 271 मामलों का निस्तारित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *