अपना जिला

दीवानी न्यायालय,मऊ में मेगा वनरोपण अभियान का आयोजन

मऊ।  उच्च न्यायालय,इलाहाबाद द्वारा प्राप्त निर्देशो के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ रामेश्वर के मार्गदर्शन में दिनांकः 22 जुलाई 2023 को दीवानी न्यायालय,मऊ के प्रागंण में ’’विशेष मेगा वनरोपण अभियान’’ का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण तथा पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार/फूलदार/औषधीय/लकडी और अन्य प्रकार के पौधे लगाए गये।
इस अवसर पर अभिनय कुमार मिश्रा, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ ने अवगत कराया कि इसी प्रकार एक उत्सव के रूप में दिनांकः 15 अगस्त, 2023 को भी ’’विशेष मेगा वनरोपण अभियान’’ का आयोजन कर पौधारोपण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *