महिला शक्ति के सशक्तिकरण हेतु शासन के योजनाओं की दी जानकारी
चिरैयाकोट/मऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पुलिस अधिक्षक के निर्देशन मे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिला दरोगा तृप्ति पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर शनिवार को शराबी, नशेड़ी और संदिग्धों को चेक किया।
वहीं जगह जगह बैठकें कर महिला शक्ति के सशक्तिकरण हेतु शासन के योजनाओं कि जानकारी दी। इस अवसर पर एंटी रोमियो प्रभारी उप निरीक्षक तृप्ति पांडेय, उप निरीक्षक वीरेन्द्र दुबे और पुलिस कांस्टेबल मौजूद रहें।