देवकली देवलास में पंचायत भवन का भूमि पूजन SDM आशुतोष राय ने किया

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील स्थित देवकली देवलास गाँव में नए पंचायत भवन का भूमि पूजन रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना के एस.डी.एम. आशुतोष राय द्वारा किया गया । भूमि पूजन के अवसर पर ग्राम प्रधान अभिषेक प्रधान ने बताया कि कुल 11 मीटर लंबे तथा 10 मीटर चौड़े क्षेत्र में बनने वाले इस पंचायत भवन में एक कार्यालय, एक बरामदा तथा शौचालय व स्नानघर होंगे । इसके निर्माण की लागत पंद्रह लाख इक्यासी हजार (15,81000 रुपए) रुपए है तथा अगले लगभग तीन महीनों में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। पंचायत भवन के भूमि पूजन के अवसर पर ग्राम प्रधान अभिषेक प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत यादव, लेखपाल राम जन्म सिंह, बीडीसी सुखदेव राजभर, पुरोहित कल्पनाथ पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, लौजारी यादव, राम धनी पाण्डेय, शशि भूषण पाण्डेय, निरहू राजभर, ओम प्रकाश पाण्डेय, योगेश पाण्डेय, निशिकान्त पाण्डेय, नीरज मिश्रा व अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे । उपस्थित ग्रामवासियों ने गाँव में पंचायत भवन के निर्माण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गाँव में लंबे समय से इसकी कमी महसूस की जा रही थी।


