सेना के जवान के साथ होमगार्ड ने किया दुर्व्यवहार, आम नागरिकों ने किया चक्का जाम
मऊ। पत्नी के साथ दवा लेकर घर को लौट रहे सीआरपीएफ के जवान को बुधवार को मऊ नगर के नरईं बांध स्थित चौराहे पर होमगार्ड व कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दुर्व्यवहार व मारपीट घटना की सूचना जैसे ही आम लोगों को मिली आनन-फानन में लोग काफी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए तथा सीआरपीएफ के जवान के पक्ष में खड़े होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ उत्तेजित हो गए। लोगों ने वहां जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर तुरंत पुलिस के लोग आकर लोगों को मनाना चाहे लेकिन कोई भी पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं था। सीआरपीएफ के जवान सहित लोगों का कहना था कि पहले उस होमगार्ड या उसके साथ और कौन व्यक्ति था मारने वाले को पब्लिक के बीच लाइए तब कोई बात होगी। लोग वहीं जमीन पर बैठ गये। घटना के बाद काफी लंबा जाम लग गया। स्कूलों का छुट्टी का समय होने की वजह से जाम में सैकड़ों गाड़ियां व बच्चों का स्कूल वैन फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जवान और स्थानीय लोगों को समझा कर जान को समाप्त कराया।
एक तरफ जहां पूरा देश, देश की रक्षा और सुरक्षा को लेकर सेना की तरफ टकटकी निगाह लगाई हुई है। पुलवामा में शहीद सेना के जवानों के प्रति अश्रुपूरित नयनों से श्रद्धांजलि व्यक्त कर रही है। वैसे में सेना के जवान के प्रति होमगार्ड व अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस तरह का दुर्व्यवहार करना काफी निंदनीय वह शर्मनाक है।

