बैंक के कैश वैन चालक को गोली मार, 48 लाख रूपए लूट ले गए लुटेरे
हौसला बंद अपराधियों ने बैंक के कैश वैन को रुकवा कर चालक को गोली मारकर उसमें रखा 48 लाख रुपया लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहित बैंक कर्मियों के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक बिहार के सारण जिले में बुधवार की दोपहर में यह घटना घटी।
पुलिस के मुताबिक रामपुर कदला स्थित इलाहाबाद बैंक से रुपया लेकर बैंक कर्मी जा रहे थे। वे जैसे ही बिहार प्रांत के सारण जिला थाना क्षेत्र के रामपुर कदला गांव पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने बैन को रोकने की कोशिश की। जब बैन नहीं रुका तो बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मार दी। उसके बाद बदमाश बंदूक की नोक पर धमकी दे वैन में रखा 48 लाख रुपया लेकर चंपत हो गये। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार सिंह पंहुच घटना की जानकारी ली तथा घायल ड्राइवर को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया अभी तक बदमाशों का कोई अता पता नहीं है।

