अपना जिला

मऊ के औरंगाबाद में निर्माण कार्य का लोकार्पण


पालिकाध्यक्ष ने किया वार्ड नं- 20 पुरा जहान (औरंगाबाद) में निर्माण कार्य का लोकार्पण

Construction work inaugurated in Aurangabad of Mau


लगभग 9.95 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली एवं रोड पटरी पर सी.सी.इण्टरलाकिंग कार्य का हुआ लोकार्पण


पालिकाध्यक्ष का हुआ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, इण्टरलाकिंग कार्य होने पर क्षेत्रवासी प्रसन्न

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं- 20 मुहल्ला पुरा जहान (औरंगाबाद) में अनवार अशोका से हाफिज़ कबीर के मकान होते हुए अशोक वर्मा तक लगभग 9.95 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली एवं रोड पटरी पर सी.सी.इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय सभासद विनोद गुप्ता की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।

Construction work inaugurated in Aurangabad of Mau

इस अवसर पर वार्ड सभासद एवं क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय सभासद विनोद गुप्ता एवं क्षेत्रवासियों ने कहा कि उक्त रोड पटरी पर बरसात के दिनों में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी पालिकाध्यक्ष पालकी ने प्रश्नगत इण्टरलाकिंग कार्य कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया है जिससे अब जल-जमाव की समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी।

विनोद गुप्ता ने कहा कि पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी द्वारा कराये जा रहे कार्यों से पूरे नगर के साथ ही हमारे वार्ड की भी सूरत तेज़ी बदल रही है। पालिकाध्यक्ष ने हमारे क्षेत्र को बुनियादी सहूलत उपलब्ध करायी है जिससे क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न है तथा हम उक्त कार्य को कराने के प्रति पालिकाध्यक्ष के अत्यन्त आभारी है।
लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी ने कहा कि पालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्याें से नगर की तसवीर बदल रही है।

हम शहरवासियों को अधिक से अधिक नागरिक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं पर लगातार काम कर रहे हैं। नगर का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर विकास कार्य न कराये जा रहे हों। उन्होंने अवाम को आश्वस्त करते हुये कहा कि नगर को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना हमारी प्राथमिकता है। हम इसे क्रिया रूप देने के लिये प्रत्येक सम्भावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

पालकी ने विकास एवं सफाई के प्रति आम लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि शहर हमारा है और हम सब मिलकर मऊ नगर की उन्नति एवं समृद्धि के लिये कार्य करेंगे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने जनता को राहत पहुँचाने वाली नागरिक सुविधाओं की उपलब्धि को बेहतर बनाने हेतु आश्वस्त किया और कहा कि नगर की उन्नति एवं विकास के लिये सभी आवश्यक कार्य कराये जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप सभासदगण विनोद गुप्ता, अबरार अहमद, मज़हर मेजर, सालिम अंसार, अजय राम बसपा नेता, हाजी शकील अहमद, अबू अंसारी, जमाल गोल्ड, अरशद बशर, मौलवी इफ्तेखार, अनवार अहमद अशोका, खैरुल बशर, अबुलैश अंसारी, मंसूर अहमद, सरफराज़ अहमद, मंजूर अहमद, अबु अंसारी, सोनू आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *