उत्तर प्रदेश

अरे यह क्या भाजपा विधायक ने अपने ही शासन में एसडीएम को कहा पागल

घोसी में बीते दोनों से अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत द्वारा अभियान चलाया जा रहा है दो दिन पूर्व नगर में अतिक्रमण को नगर पंचायत द्वारा जेसीबी से कुछ हटवाया गया था। बाकि बचे नगर के अतिक्रमण को बुधवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार के मौजूदगी में अतिक्रमण को हटवाया जा रहा था। इस बीच घोसी के बीजेपी विधायक आ धमके फिर क्या हुआ पहले तो ईओ पर कुछ बरसे उसके बाद वहीं से उपजिलाधिकारी को फोन लगाकर अतिक्रमण को लेकर बात करना शुरु किया। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में घोसी के विधायक विजय राजभर ने कहा कि यह कोई अतिक्रमण नहीं है यह गरीबों का व्यवसाय है। एसडीएम पर अपनी भड़ास निकालते हुए विधायक ने कहा कि यहां का प्रशासन तानाशाह हो गया है, यहां का एसडीएम पागल हो गया है। इसकी दवा कल हम करते हैं। कल इस बारे में डीएम से बात करते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *