उत्तर प्रदेश

अजय लल्लू व नसीमुद्दीन के नेतृत्व में कई ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं पूर्व मंत्री एवं मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी के नेतृत्व में अनेक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि बांदा के रहने वाले बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर श्री हरि शंकर सिंह राजपूत, लखनऊ के रहने वाले पूर्व चीफ इंजीनियर राम दरस सिंह यादव, गोविन्द प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट एवं प्रदेश अध्यक्ष जय जनता जनार्दन पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *